हरनौत : गुरुवार की शाम हरनौत बाजार के गोनावां रोड में दबंगई करने पहुंचे बदमाश रोहित की जमकर धुनाई की गई थी। मामले में एफआईआर के बाद उसे जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि बदमाश अपराधी प्रवृति का है। पहले भी चोरी के मामले में जेल जा चुका है।