- Hindi News
- National
- Rajgir News Can The Growth Rate Remain In Double Digits Without Giving Employment
क्या बिना रोजगार दिए विकास दर दहाई अंकों में रह सकती है
पटना|उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने राजद से पूछा- क्या बिना रोजगार दिए बिहार की विकास दर दहाई अंकों में बनी हुई है? कहा- एनडीए सरकार ने सड़क, बिजली, फ्लाईओवर, आरओबी और महासेतुओं के निर्माण से ढांचागत विकास तेज करने की नीति अपनायी, जिससे 15 साल में हजारों लोगों को रोजगार मिला। बोधगया, राजगीर, वैशाली, वाल्मीकिनगर जैसे केंद्रों पर पर्यटन उद्योग को बढ़ावा मिलने से कई जिलों में स्थानीय उद्योगों में रौनक लौटी। मोदी ने कहा कि राजद ने 15 साल तक जरूरत के मुताबिक शिक्षकाें की बहाली नहीं की, जिससे राज्य के सरकारी स्कूलों में छात्र-टीचर अनुपात बिगड़ गया था। जब एनडीए सरकार ने तीन लाख से ज्यादा शिक्षकों का नियोजन किया था, तब इन युवाओं की योग्यता पर सवाल उठाते हुए राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने इस नियोजन का विरोध किया था।