पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जनता दरबार में निपटाये जमीन विवाद के मामले

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हरनौत। आदर्श थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार लगाया गया। इस दौरान सीओ अखिलेश चौधरी व थानाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह मौजूद थे। पहला मामला पोआरी गांव के टुनटुन सिंह का था। गांव के अजय सिंह उसे उसी की जमीन में दीवार लगाकर करकट डालने में आपत्ति कर रहा था। इस पर सीओ ने सहायक राजीव रंजन को नोटिस तामिला का निर्देश दिया। ताकि निर्धारित तिथि को दोनों पक्षों की मौजूदगी में फैसला हो सके। इसी तरह चेरन-डिहरा गांव के वृद्ध शिवजतन सिंह ने गांव में नाली बहाने के विवाद पर माहौल खराब करने की बात कही। इस पर अफसरों ने स्वयं जाकर समस्या के हल की बात कही। सीओ ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकांश विवाद और झगड़े जमीन से जुड़े हैं। बाद में कोर्ट-कचहरी की नौबत होने पर समय के साथ धन की भी हानि होती है। इससे दुश्मनी भी बढ़ती है।
खबरें और भी हैं...