चंडी के रोजगार सेवक की मौत, शोक जताया
अस्थावां : प्रखंड परिसर स्थित मनरेगा भवन में शनिवार को शोकसभा का आयोजन किया गया। चंडी प्रखंड में पदस्थापित रोजगार सेवक कृष्णनंदन कुमार के निधन पर शोकसभा का आयोजन किया गया। उपस्थित लोगों ने एक मिनट का मौन रखकर मृतक की आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की। इस मौके पर मनरेगा पीओ विष्णु प्रकाश झा, रविरंजन कुमार, मो. केसर आदि उपस्थित थे।