पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bihar Sharif News Check Of Ex Gratia Grant Given To The Dependents Of The Deceased

मृतक के आश्रितों को दिया गया अनुग्रह अनुदान राशि का चेक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रकृतिक आपदा अनुग्रह योजना के तहत ग्रामीण विकास एवं संसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार एवं सांसद कौशलेन्द्र कुमार द्वारा पांच मृतक के परिजनों को अनुग्रह अनुदान राशि दी गयी। इस मौके पर मंत्री श्री कुमार ने परिजनों को सांत्वना दिया और कहा कि धैर्य और हिम्मत से काम लें। सरकार द्वारा आपदा से प्रभावित लोगों को हर संभव मदद की जाती है। इस तरह की घटनाओं के बाद परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ता है। सरकार का लक्ष्य पीड़ित को हर संभव सहायता पहुंचाना है। इस मौके पर बीडीओ मो. फिरोज, सीओ अंजनी कुमार सिन्हा, प्रखंड जदयू अध्यक्ष अरविंद पटेल, मुखिया कारु तांती, पप्पू कुमार, अरविंद प्रसाद, दिलीप चौधरी, शैलेन्द्र कुमार, करन यादव, मुद्रिका प्रसाद, मुन्ना कुमार, उमेश राम आदि उपस्थित थे। नोआवां पंचायत के हरिओमपुर निवासी मृतक हजारी साव की प|ी गिरजा देवी,एकसारा पंचायत के एकसारा गांव निवासी मृतक जवाहर पासवान की प|ी कुमकुम देवी,नेहुसा पंचायत के भगवानपुर गांव निवासी मृतक स्नेहा के पिता अनिल यादव, खैरा पंचायत के अमिया बिगहा निवासी मृतक राजेश कुमार के पिता विजय कुमार सिंह को अाैर आंट पंचायत के माड़ी गांव निवासी मृतक राजेन्द्र गोप की प|ी सितबिया देवी को चेक दिया गया।

खबरें और भी हैं...