बिहार दिवस पर जिले के बच्चों की रहेगी भागीदारी
पटना में 22 से 24 मार्च तक होना है आयोजन
पटना में 22 से 24 मार्च तक बिहार दिवस का आयोजन किया जायेगा। शिक्षा विभाग ने इसके लिए बिहार शिक्षा परियोजना परिषद को नोडल विभाग बनाया है। इस बार बिहार दिवस का थीम जल जीवन हरियाली पर आधारित है। इसी विषय पर केन्द्रित करके आयोजन की तमाम गतिविधियों का जिले में आयोजन होगा। राज्य परियोजना निदेशक ने डीईओ को भेजे पत्र में विद्यालय, प्रखंड अनुमंडल व जिला स्तर पर कार्यक्रमों के आयोजन का निर्देश दिया है। डीईओ मनोज कुमार ने बताया कि 17 मार्च को जिला स्तर कार्यक्रम का आयोजन होगा। जिसके लिए तैयारी चल रही है। उन्होने बताया कि प्रखण्ड स्तर चयनित बच्चे जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। जिले से 28 बच्चों को राज्य स्तर पर भेजा जायेगा। नालंदा कॉलेजिएट स्कूल में जिला स्तरीय कार्यक्रम होगा। डीएम योगेंद्र सिंह ने बताया कि बिहार दिवस पर सभी स्तरों पर पेंटिंग, क्विज, वाद-विवाद, एक्सटेंपोर प्रतियोगिता, रंगोली, जल जीवन हरियाली, फैशन शो, टीएलएम एवं विज्ञान प्रदर्शनी आदि का आयोजन किया जाएगा। उन्होने बताया कि इसमें सफल प्रतिभागी को पटना में अपना हुनर दिखाने का मौका मिलेगा।
सभी विभागों की सहभागिता
डीएम ने बताया कि नोडल शिक्षा विभाग के अलावा सरकार के अन्य महकमों की भी सहभागिता । जल्द ही तैयारियों को लेकर बैठक होगी। कृषि, स्वास्थ्य, आपदा प्रबंधन, जीविका समेत अन्य महकमे अपनी सहभागिता देंगे।
14 बालक, 14 बालिका चयनित
संभाग प्रभारी जयंत कुमार आचार्या ने बताया कि मुख्य समारोह पटना के गांधी मैदान होगा। जिले से विभिन्न प्रतियोगिताओं में चयनित 14 बालक और 14 बालिका मुख्य समारोह में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेंगी। उन्होने बताया कि कक्षा 6 से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं के लिए प्रतियोगिता होगी। 21 मार्च को 14 बालक,14 बालिका एवं 4 नोडल शिक्षक को राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भेजा जाएगा।
किस प्रतियोगिता में कितने बच्चे होंगे चयनित
गतिविधियां प्रारम्भिक(6 से 8) माध्यमिक(9 से12)
पेंटिंग छात्र-1,छात्रा-1 छात्र-1,छात्रा-1
क्विज़ छात्र-1,छात्रा-1 छात्र-1,छात्रा-1
वाद-विवाद छात्र-1,छात्रा-1 छात्र-1,छात्रा-1
एक्सटेंपोर छात्र-1,छात्रा-1 छात्र-1,छात्रा-1
रंगोली छात्र-1,छात्रा-1 छात्र-1,छात्रा-1
प्रदर्शनी छात्र-1,छात्रा-1 छात्र-1,छात्रा-1
हरियाली छात्र-1,छात्रा-1 छात्र-1,छात्रा-1