पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bihar Sharif News Children Will Be Promoted Further After Evaluating The Annual Examination

वार्षिक परीक्षा का मूल्यांकन कर आगे प्रमोट होंगे बच्चे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोरोना वायरस को लेकर प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने आपात बैठक कर राज्य सरकार के निर्देश का पूरी तरह पालन करने का निर्णय लिया। साथ ही फोन के माध्यम से बच्चों और अभिभावकों को जागरूक करने, विद्यालय में पूर्व में लिये गये परीक्षा के आधार पर ही वार्षिक परीक्षा का मूल्यांकन कर नये सत्र में प्रमोट करने व 2 अप्रैल से नये सत्र की पढ़ाई शुरू करने पर भी सदस्यों ने सहमति जतायी। बैठक में संघ के अध्यक्ष डा. राजेन्द्र प्रसाद, सचिव महेश प्रसाद, जगदीप नारायण, विनय कुमार, अमजद सिद्धिकी संजय कुमार, श्यामसुंदर प्रसाद, दीनदयाल प्रसाद, विनोद प्रसाद आदि उपस्थित थे।

बैठक में कई मुद्दों पर निर्णय लिया गया

भारतीय स्वतंत्र शिक्षक संघ की कार्यकारिणी की बैठक कर कोरोना वायरस को लेकर पूर्णत: बंदी लागू करने सहित कई मुद्दों पर निर्णय लिया गया। बैठक में भारत मानस, भूषण शर्मा, डा. शिवकुमार प्रसाद सिन्हा, संतोष कुमार शर्मा, ई. शशि शेखर, रेखा भारती, राजकुमार, अर्चना सिंह, कृष्ण कुमार झा, धर्मेन्द्र कुमार, रौशन कुमार कर्ण, संजीत कुमार, कौतुक कुमार सिंह, संतोष कुमार, शैलेन्द्र दुबे, रंजीत कुमार, अरविंद प्रसाद, आशुतोष कुमार, सुजीत कुमार, कैप्टन मनीष, कुंदन कुमार, राजेश कुमार, मुकेश कुमार, राजेश कुमार भारतीय, नरेश कुमार आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...