चौकीदारी परेड शुरू, ली जा रही सूचना
कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए डीएम योगेन्द्र सिंह ने शनिवार को सभी एसडीओ, बीडीओ, सीओ, थानाध्यक्ष व अन्य प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग कर बचाव के लिए सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। खासकर विदेश से लौटने वाले लोगों की पहचान कर स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से उन पर निगरानी रखने को कहा गया है। सभी पदाधिकारियों को अपने अधीनस्थ पंचायत स्तरीय पदाधिकारियों एवं कर्मियों को कोरोना वायरस के संबंध में आवश्यक जानकारी देने के लिए कहा गया है। डीएम ने कहा है कि किसी भी तरह का संदिग्ध मामला संज्ञान में आने पर तुरंत स्वास्थ्य विभाग को जानकारी दें। सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को आंगनबाड़ी केन्द्रों के संचालन के संदर्भ में विभागीय निर्देश का पालन करने को कहा गया है। साथ ही सभी सरकारी निजी स्कूल, कोचिंग संस्थान की बंदी का सख्ती से पालन कराने का भी निर्देश दिया गया है। शनिवार से थाना स्तर पर चौकीदारी परेड शुरू कर सूचना संकलन किया जा रहा है। सिलाव : कोरोना को लेकर अलर्ट जारी करने के बाद अचानक ही सड़कों पर सनाटा पसर गया है। सिलाव पीएचसी में कोरोना को लेकर चौकसी बढ़ा दी गई है। पीएचसी प्रभारी डा. अनील वर्मा ने बताया कि सभी एएनएम, आशा कार्यकर्ता को सजग कर दिया गया है। कहा गया है कि कोई भी व्यक्ति की जिनमें कोरोना लक्षण पाया जाये उसे फौरन अस्पताल में लायें। उन्होंने बताया कि बाहर रह रहे लोगों की सूचना इकठ्ठा कर नियमित रिपोर्ट की जा रही है। सारिलचक गांव के अमरनाथ वर्मा वियतनाम से आये हैं। प्रतिदिन रिपोर्ट ली जा रही है। उनका रिपोर्ट से नार्मल है। बताया कि पीएचसी में मास्क तो उपलब्ध है, लेकिन सेनेटाइजर नहीं है। साफ सफाई एवं लोगों को सावधानी की सलाह दी जा रही है। पीएचसी में जगह की कमी के कारण अलग बेड की व्यवस्था नहीं है।
सिलाव पीएचसी में मरीजों के लिये लगाया गया बेड।
प्रखंडों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करते हुए जिला पदाधिकारी।