अधिवक्ता के निधन पर शोकसभा
नालंदा जिला अधिवक्ता संघ के सभागार में संघ अध्यक्ष सीताराम सिंह की अध्यक्षता में संघ के वरीय सदस्य शिवजतन प्रसाद के निधन पर शोकसभा की गई। बता दें कि सदस्य शिवजतन प्रसाद का निधन दिनांक 8 मार्च की रात लखनऊ के एक अस्पताल में हृदय गति रुक जाने के कारण हो गया था। लोगों ने मृतक की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखकर भगवान से प्रार्थना की। इसके बाद सर्वसम्मति से अधिवक्ताओं ने न्यायालय कार्य से स्वयं को अलग रखा। संघ के महासचिव दिनेश कुमार ने बताया कि वह मूलतः रहुई के निवासी थे। उन्होंने लगभग 22 वर्ष तक व्यवहार न्यायालय नालंदा में वकालत की। जिला व्यवहार न्यायालय के जिला एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष में प्रभारी जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रतिभा, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पंचम की अध्यक्षता में न्यायाधीश आशुतोष कुमार, मंजूर आलम, प्रभाकर झा, विमलेन्दु कुमार, आशीष रंजन, अविनाश कुमार एवं अधिवक्ताओं की उपस्थिति में शोकसभा की गई। इस मौके पर जीपी दशरथ प्रसाद, अधिवक्ता गाजो सिंह, यादवेश नारायण व्यास, जितेंद्र कुमार, अजेय कुमार वर्मा, प्रभात कुमार रूखेयार, कमलेश कुमार, दीपक कुमार, प्रियरंजन, सुबोध कुमार, अरेंद्र पासवान, उमेश कुमार निराला, राकेश कुमार गुप्ता, ओम प्रकाश निराला, शंभू कुमार, रवि प्रकाश, अनिल कुमार क्रांति, अशोक सिंह, मनोज कुमार सिन्हा, ब्रजेन्द्र कुमार, अंजू कुमारी, कुमारी निर्मला सिन्हा, सुनील कुमार पांडे, विनय सिंह, मिथिलेश कुमार, विनोद कुमार, अनंत कुमार, सुधीर कुमार, प्रमोद कुमार सिन्हा, विमलेश कुमार, शशांक गौतम आदि उपस्थित थे।