राज्यसभा प्रत्याशी बनाने जाने पर दी जा रही बधाई
वैश्य एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रेमचंद गुप्ता को राजद द्वारा बिहार से राज्यसभा प्रत्याशी बनाये जाने पर वैश्य महासभा और राजद के प्रधान महासचिव प्रमोद कुमार ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के प्रति आभार प्रकट करते हुए राज्यसभा प्रत्याशी को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि राजद ही एक एसी पार्टी है जो बिहार में वैश्यों को मान-सम्मान देने का काम कर रही है।