पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rajgir News Corona Effect Indo Nepal Border Seal Section 144 Applied In Three Districts Of Bihar

कोरोना इफेक्ट: भारत-नेपाल सीमा सील, बिहार के तीन जिलों में धारा 144 लागू

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा कोरोनावायरस (काेविड-19) काे महामारी घोषित करने के बाद अब केंद्र सरकार ने इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित कर दिया है। इसके साथ ही सरकार ने नेपाल, भूटान, बंगलादेश तथा म्यांमार के लिए सड़क मार्ग से आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया है। भारत-बांग्लादेश ट्रेन अगले आदेश तक बंद रहेगी। नेपाल तथा भूटान की सीमा पर आवाजाही दोनों देशों के नागरिकों लिए नहीं, बल्कि तीसरे मुल्क के नागरिकों के लिए प्रतिबंधित रहेंगी। इधर, बिहार के 3 जिलों बक्सर, गोपालगंज और मुजफ्फरपुर में धारा 144 लागू कर दी गई है।

दूसरी ओर केंद्र ने कोरोना के मृतकाें के परिजन काे 4 लाख रुपए मुआवजा देने की भी बता कही। हालांकि कुछ ही घंटे बीतने के बाद उसने मुअावजे के एेलान पर यू-टर्न ले लिया। गृह मंत्रालय ने राज्यों को पत्र लिखकर कहा कि कोरोना के कार्याें के लिए राज्य आपदा राहत कोष से मदद लें। केंद्र ने यह भी कहा कि कोविड रोगियों का अस्पताल में भर्ती होने की स्थिति में इलाज राज्य सरकारों द्वारा निर्धारित दरों पर होगा। इस बीच देश में कुल मामले 98 हो गए हैं। इनमें से 10 स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। संक्रमित लोगाें के संपर्क में आए 4000 से अधिक लोगों का पता लगाकर निगरानी में रखा जा रहा है। कोरोना से देश में दो मौतें हो चुकी हैं।

काठमांडू-जनकपुर बस सेवा 15 दिनों के लिए बंद

कोरोना को देखते हुए पटना से काठमांडू और जनकपुर की बस सेवा 15 दिनों के लिए स्थगित कर दी गई है। साथ ही बांकीपुर बस स्टैंड पर बसों के अंदर सेनेटाइजर का इस्तेमाल किया जा रहा है।

दहशत: नेपाल के साथ भूटान, बांग्लादेश और म्यांमार से भी सड़क संपर्क बंद

अनुमान: घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या 15 फीसदी तक गिरी

{नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप पुरी ने बताया कि कोरोना के कारण घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या 10 से 15 फीसदी घट गई है।

{जम्मू में सेना के जवान ग्रामीणों के बीच पहुंचे। जवानों ने उनसे खतरे से निपटने में सहयोग मांगा।

रेरा ने 31 मार्च तक स्थगित
की सुनवाई


प्रदेश के जेलों में बंद कैदियोें से मुलाकात करने पर लगी रोक

कोरोना को लेकर जेलों में बंद कैदियों से बाहरी लोगों के मुलाकात करने पर रोक लगा दी गई है। इस संबंध में जेल आईजी मिथिलेश मिश्र ने राज्य के सभी जेल अधीक्षकों को आदेश जारी कर दिए हैं। इसके तहत अगले एक सप्ताह तक मुलाकाती अपने कैदियों से नहीं मिल सकेंगे। किसी बाहरी संक्रमित व्यक्ति के जरिए कैदियों को संक्रमण (इंफेक्शन) हो सकता है। इसी वजह से यह निर्णय लिया गया है।

असर : राजनीतिक दलों ने अपने कार्यक्रम रद्द किए

भाजपा ने रद्द किया राजगीर शिविर

काेराना के कारण भाजपा ने राजगीर में 20, 21 व 22 मार्च को होने वाले कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर को स्थगित कर दिया है। शिविर में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा भी शामिल होने वाले थे।

कोरोना ने बंद कराए आईआईटी, पद्म सम्मान समारोह भी स्थगित

{आईआईटी कानपुर, दिल्ली, खड़गपुर और मद्रास के बाद अब आईआईटी खड़गपुर, आईआईईएसटी शिबपुर ने सभी कक्षाओं समेत सभी गतविधियों पर 31 मार्च तक रोक लगा दी है। {गोवा में स्कूल-कॉलेजों के साथ लोकप्रिय कसीनो, बोट बार और डिस्को क्लब 31 मार्च तक बंद कर दिए गए हैं। 15 राज्यों में स्कूल-कॉलेज बंद। {कोराेना के कारण पद्म सम्मान समारोह स्थगित कर दिया है। यह तीन अप्रैल को होना था।

रेरा ने 31 मार्च तक सभी केस की सुनवाई स्थगित कर दी है। रेरा के अध्यक्ष अफजल अमानुल्लाह ने बताया कि कोरोना के खतरे को देखते हुए 16 से 31 मार्च के बीच प्रस्तावित सभी मामलों की सुनवाई को स्थगित कर दिया गया है।

हम की राष्ट्रीय कार्यसमिति टली

कोरोना के खतरे को देखते हुए हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा ने 14 और 15 मार्च को हाेने वाली राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक स्थगित कर दी है। इसके साथ ही पार्टी ने अपने सभी कार्यक्रम स्थगित करने की घोषणा की है।

मृतकाें के परिजन काे 4 लाख रु. मुआवजे का ऐलान कर केंद्र ने लिया यूटर्न
खबरें और भी हैं...