पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कोरोना का असर, राजद का प्रशिक्षण शिविर रद्द

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोरोना का असर राजगीर के कन्वेंशन सेंटर में आयोजित राजद का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर पर पड़ा। शुक्रवार की शाम शिविर को रद्द कर दिया गया। राज्य सरकार द्वारा सार्वजनिक कार्यक्रम वाले स्थानों पर आयोजनों पर रोक लगाने व एडवाइजरी जारी करने के बाद पार्टी ने यह निर्णय लिया। हालांकि दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की सारी तैयारी पूरी कर ली गयी थी। बड़ी संख्या में नेता व कार्यकर्ता राजगीर पहुंच चुके थे। शुक्रवार की शाम तक इनके आवासन के लिए निर्धारित होटल, धर्मशाला में ये शिफ्ट हो गये थे। हिलसा विधायक व प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने सरकारी एडवाइजरी व सुरक्षा को देखते हुए शिविर रद्द करने की बात कही है।

बन चुका था पंडाल और खाना था तैयार : कन्वेंशन सेंटर में खाने के लिए बड़ा पंडाल बन चुका था। खाना भी बनकर तैयार था। दर्जनों की संख्या में कारीगर तरह-तरह के व्यंजन बनाने में जुटे थे। जैसे ही देर शाम को यहां आये कार्यकर्ताओं को शिविर स्थगित करने की सूचना मिली सभी में मायूसी छा गयी। कई कार्यकर्ताओं ने नाराजगी भी जतायी। प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने खुद कार्यकर्ताओं को शिविर स्थगित करने की सूचना दी और यह भी कहा कि जो भी भोजन बना है वह खाकर जायें।

फोन से दी जाने लगी सूचना

प्रदेश अध्यक्ष ने सभी को अपने अपने संपर्क के उन सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं को फोन से सूचना देने को कहा जो या तो रास्ते में थे या अभी राजगीर के लिए रवाना नहीं हुए थे। काफी नेता रास्ते से ही लौट गये। राजगीर पहुंचे दूर के कार्यकर्ता व नेता कल वापस लौटेंगे।

स्थगित होने के पहले राजगीर में होने वाले राजद के प्रशिक्षण शिविर को लेकर खाना बनाते कारीगर।
खबरें और भी हैं...