हरनौत बाजार में भीड़ ने की बदमाश की धुनाई
थाना क्षेत्र के हरनौत बाजार स्थित गोनावां रोड में भीड़ ने एक बदमाश की जमकर धुनाई कर दी। लोगों की धुनाई से बुरी घायल हो और बदमाश का सिर भी फूट गया। जबकि घटना का वीडियो बना रहे एक युवक का मोबाइल भी भीड़ ने तोड़ दिया। इसके बाद बदमाश युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। इलाज पीएचसी में कराया गया। जानकारी के अनुसार रोहित नाम का बदमाश युवक बबलू साव के बेटे रौशन से बदला लेने के लिये उसकी दुकान पर आया था। इसकी भनक लगते ही व्यवसायियों ने पकड़कर उसकी जमकर धुनाई कर दी। बदमाश युवक धर्मशाला के पीछे मोहल्ले में रहने वाले संतोष यादव का पुत्र बताया जाता है। इसके पहले होली के दिन भी दोनों पक्षों में बीच बाजार तिराहा पर झड़प हुई थी, जिसमें रोहित पीटा गया था। आज उसी का बदला लेने रौशन की दुकान पर आया था। घटना का कारण प्रेम-प्रसंग में किसी नवविवाहिता को व्हाट्स एप मैसेज करना बताया जाता है। इसके बाद विवाद शुरू हुआ था। घटना को एकतरफा प्रेम का नतीजा भी बताया जा रहा है।