पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bihar Sharif News Demand For Reconstruction Of Library Of Ancient Nalanda University Raised In Parliament

प्राचीन नालंदा विवि के पुस्तकालय का पुनर्निर्माण की मांग संसद में उठाई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सांसद कौशलेन्द्र कुमार ने लोकसभा में प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय के पुस्तकालय के पुननिर्माण की मांग उठायी है। उन्होंने कहा है कि नालंदा विवि में प्राचीन पुस्तकालय की तरह ही एक आधुनिक पुस्तकालय की स्थापना के लिए केन्द्र सरकार पूरा सहयोग दे ताकि युवा पीढ़ी अपने गौरवशाली इतिहास के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा कि प्राचीन नालंदा विवि पूरे विश्व में ज्ञान का केन्द्र था। नालंदा विवि की स्थापना गुप्त वंश के शासक कुमार गुप्त प्रथम ने की थी। यहां करीब 10 हजार से अधिक विद्यार्थियों के पठन-पाठन की व्यवस्था थी और 2 हजार से अधिक अध्यापक थे। यहां अधिकांश विद्यार्थी कोरिया, जापान, चीन, तिब्बत, इंडोनेशिया, तुर्की आदि देशों के थे। यहां विशाल पुस्तकालय भी था जिसमें 3 लाख से अधिक ज्ञान की पुस्तकें थी। पुस्तकालय 9 तल का था।

खबरें और भी हैं...