पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bihar Sharif News Demonstration Continued To Protest Against Action And Salary On 17th Day

कार्रवाई के विरोध और वेतन को लेकर 17वें दिन भी जारी रहा धरना- प्रदर्शन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर गुरुवार को 17 वें दिन भी जिले के माध्यमिक एवं प्लस टू विद्यालयों के नियोजित शिक्षकों का धरना-प्रदर्शन जारी रहा। धरना को कई प्रदेश स्तरीय नेताओं ने संबोधित किया। जिलाध्यक्ष विनायक लोहानी ने कहा कि शिक्षकों के विरुद्ध की गई दमनात्मक कार्रवाई की वापसी, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षकों को पंचायती राज व्यवस्था से मुक्ति और उन्हें गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्ति जैसे मांगों को पूरा किये बिना समझौता नहीं होगा। जिला सचिव देवनंदन प्रसाद ने कहा कि एकजुटता से ही मांग पूरी होगी। शिक्षक नेता भारतेन्दु कुमार ने कहा कि कुछ साथी भटक कर मूल्यांकन कार्य में योगदान दिया है। उन्हें भी वापस आकार एकजुटता प्रदर्शित करना चाहिए। सचिव जुनैद आलम ने कहा कि निलंबन और केस से शिक्षक डरने वाले नहीं हैं। धरना को कुमार अश्विनी चंद्र, प्रीतम कुमार, संतोष कुमार, पूनम कुमारी, मंजू कुमारी, बबीता कुमारी, राजकुमार, दीपक कुमार, सती नारायण, इरशाद आलम, मो. खालिद, रंजय कुमार आदि ने संबोधित किया।

धरना पर बैठे माध्यमिक शिक्षक।
खबरें और भी हैं...