पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पदाधिकारियों को डीएम ने सौंपी नई जिम्मेवारियां

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बिहारशरीफ | डीएम योगेन्द्र सिंह ने बिहारशरीफ में पदस्थापित पदाधिकारियों के विभिन्न शाखाओं से संबंधित प्रभार में संशोधन करते हुए नयी जिम्मेवारियां सौंपी है। जिला पंचायत शाखा का काम जिला पंचायत राज पदाधिकारी मो. शोएब आलम की अनुपस्थिति में जिला भूअर्जन पदाधिकारी विकास कुमार देखेंगे। जिला खनन पदाधिकारी सुशील कुमार सिन्हा की अनुपस्थिति में जिला योजना पदाधिकारी संजय कुमार प्रभार संभालेंगे। अपर अनुमंडल पदाधिकारी मुंकुल पंकज मणि जिला अल्पसंख्यक कल्याण शाखा और जिला उर्दू एवं हज कोषांग का काम का प्रभार देखेंगे। उनकी अनुपस्थिति में जिला कल्याण पदाधिकारी सुशील कुमार सिन्हा जिम्मेवारी संभालेंगे।
खबरें और भी हैं...