नशा मुक्त होली का संदेश
बिहारशरीफ | रविवार को श्रम कल्याण केंद्र मैदान में नशा मुक्त होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्षता नशा मुक्ति आंदोलन के संयोजक अजय कुमार सिंह एवं संचालन सद्भावना मंच (भारत) के संस्थापक दीपक कुमार ने की। उन्होंने कहा कि कि होली प्रेम और भाईचारा का प्रतीक है। वक्ताओं ने होली पर्व के अवसर पर गुटखा, भांग, शराब तंबाकू, सिगरेट, गांजा जैसी मादक पदार्थों से परहेज करने की अपील की। गायत्री परिवार के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में आशुतोष कुमार मानव ने कहा कि होली भाईचारे का त्योहार है।