पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bind News Ed Arrested By Yes Bank Founder Rana Kapoor After 20 Hours Of Questioning

यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर काे 20 घंटे की पूछताछ के बाद ईडी ने किया गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर काे विशेष पीएमएलए काेर्ट ने 11 मार्च तक के िलए ईडी के रिमांड पर भेज िदया है। ईडी ने 20 घंटे पूछताछ के बाद कपूर काे रविवार तड़के 3 बजे गिरफ्तार किया था। मनी लाॅन्ड्रिंग अाैर िवत्तीय गड़बड़ियाें की जांच में सहयाेग नहीं करने पर यह कार्रवाई की। ईडी ने 62 साल के राणा से मनी लाॅन्ड्रिंग केस में पहली बार शुक्रवार रात काे मुंबई के वर्ली स्थित उनके घर ‘समुद्र महल’ काॅम्प्लेक्स में पूछताछ की थी। इसके बाद शनिवार दाेपहर काे ईडी उन्हें बल्लार्ड ईस्टेट स्थित अपने दफ्तर लेकर अाई थी। उनकी प|ी बिंदू कपूर, बेटियाें- राखी कपूर टंडन, राेशनी कपूर अाैर राधा कपूर के ठिकानाें पर छापे मारे गए थे। ईडी ने छापा के दौरान यस बैंक से जुड़े दस्तावेज जब्त किए थे। शुरुआती जांच में पता चला है कि यस बैंक ने दीवान हाउसिंग फाइनेंस लि. (डीएचएफएल) काे करीब 3 हजार कराेड़ रुपए का ‘बैड लाेन’ दिया था। कर्ज के बदले में कपूर की प|ी के खाताें में रिश्वत की रकम भेजी गई थी। इस बीच उनकी बेटी रोशनी को लंदन जाने से रोक दिया गया।

खबरें और भी हैं...