पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बाइक के धक्के से वृद्ध का टूटा पैर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बेटी के घर से लौट रहे वृद्ध को अनियंत्रित बाइक ने ठोकर मार दी। जिससे वह वहीं गिर गए। उपचार के लिए स्थानीय लोगों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। चिकित्सक ने बायां पैर टूटने की पुष्टि की। चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए वृद्ध को सदर अस्पताल बिहारशरीफ भेजा दिया। हालांकि बाइक चालक को मामूली चोटें आई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बाइक चालक को प्राथमिक उपचार के बाद थरथरी थाना लाया। पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बाइक चालक की पहचान चंडी थाना क्षेत्र के कोकलकचक निवासी बबलू उर्फ मुसाफिर यादव के रूप में की गयी है। जबकि वृद्ध की पहचान हिलसा थाना क्षेत्र के भोरौआपर निवासी 60 वर्षीय वृजनंदन यादव की रूप में की गयी है। वृद्ध अपनी बेटी चंडी थाना क्षेत्र के चंद्रपुरा से लौट रहे थे।

खबरें और भी हैं...