संदिग्धावस्था में अधेड़ मरा, ताड़ी पीने से मौत का आरोप
बिंद थाना अंतर्गत वाहापर मोहल्ले में गुरुवार को संदिग्धावस्था में अधेड़ की मौत हो गई। परिजन ताड़ी पीने से मौत का आरोप लगा रहे हैं। मृतक 42 वर्षीय संतोष कुमार हैं। मौत की खबर पा आई पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले गई। परिजन बता रहे हैं कि सुबह में अधेड़ ने ताड़ी पी। जिसके बाद उनके शरीर में खुजली होने लगी। इसके बाद दोपहर में उनकी तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा। मृतक की प|ी सितबिया देवी ने बताया कि सुबह में पति ने ताड़ी पी थी। उसके बाद उनके शरीर में खुजली होने लगी। तब गांव की दुकान से दवा लाकर दी। दोपहर बाद पति की तबियत ज्यादा बिगड़ गई। जिसके बाद परिजन अधेड़ को इलाज के लिए निजी क्लिनिक ले गए। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
परिवार में मचा कोहराम
अधेड़ की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। प|ी व पांच बच्चे शव से लिपटकर चीत्कार लगा रहे हैं। अधेड़ ठेला चलाकर 7 सदस्यों के परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। इकलौते कमाऊ सदस्य की मौत से परिवार के समक्ष पेट भरने की समस्या आन खड़ी हुई है। ग्रामीण प्रशासन से परिवार के मदद की गुहार लगा रहे हैं।
मृतक के घर के समीप गमगीन ग्रामीण