दरियापुर के तालाब को अतिक्रमणमुक्त कराया
प्रखंड क्षेत्र के जमसारी पंचायत के दरियापुर गांव स्थित तालाब को सीओ राजीव रंजन पाठक, थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने पुलिस बल के सहयोग से अतिक्रमण मुक्त कराया। बता दें कि करीब दो दर्जन लोगों द्वारा तालाब को भरकर कच्चा मकान का निर्माण कर अतिक्रमण कर लिया गया था। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों के द्वारा लोक शिकायत निवारण केन्द्र में तालाब को अतिक्रमण मुक्त करने की शिकायत की गयी थी। जांच में सही पाये जाने पर शुक्रवार को तालाब को अतिक्रमण मुक्त
कराया गया।
हटाया गया अतिक्रमण।