चार पदाधिकारियों से मांगा गया स्पष्टीकरण
वीसी के माध्यम से हुई बैठक से अनुपस्थित रहने के कारण सिलाव, वेन, एकंगरसराय और हिलसा में अपर प्रखंड विकास पदाधिकारी के रूप में पदस्थापित परीक्ष्यमान वरीय उप समाहर्ता से स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया गया है। साथ ही डीएम ने लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत सुनवाई में सभी लोक प्राधिकार की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा है। भूमि विवादों के निपटारे के लिए शनिवार को थाना स्तर पर होने वाली बैठकों की कार्यवाही प्रतिवेदन को भी नियमित रूप से ऑन लाइन अपलोड करने का निर्देश सभी सीओ को दिया गया है।