पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गोलीबारी में 34 पर प्राथमिकी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चांदपुर गांव में बुधवार की सुबह हुई गोलीबारी मामले में दोनों तरफ से 34 लोगों को नामजद व दस अज्ञात पर एफआईआर दर्ज कराया गया है। पुलिस ने तीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष चंचल कुमार ने बताया कि सुमंती देवी पति वीरेंद्र सिंह की ओर से 25 लोगों को नामजद अभियुक्त गया है। प्राथमिकी में कहा गया है कि खस्सी काटने के दौरान सोनू कुमार, राजू कुमार लाठी लेकर आया और खस्सी मांगने लगा। नहीं देने पर हरवे हथियार के साथ पहुंचकर गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर राजू कुमार और अखिलेश कुमार लाठी, डंडा और गड़ासा से प्रहार कर दिया। जान मारने की नियत से गोली चलाने लगा। जबकि दूसरे पक्ष से विपुल सिंह पिता सत्येन्द्र कुमार की ओर से नौ नामजद तथा दस अज्ञात पर एफआईआर दर्ज कराया गया। प्राथमिकी में कहा गया है कि सुबह शौच से लौटने के दौरान कुछ लोग वशिष्ट सिंह के घर के सामने हो हल्ला कर रहा था। वहां पहुंचा तो देखा कि पिता के साथ गाली-गलौज कर रहा है। विरोध करने पर बेलधन्ना के लोग गोलीबारी शुरू कर दी। जांघ में एक गोली लगने से जख्मी हो गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भूषण सिंह, छोटे कुमार तथा विक्की उर्फ अंकित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताते चलें कि चांदपुर गांव में गुरुवार को दो पक्षों में गोलीबारी होने लगी।

खबरें और भी हैं...