नूरसराय में ऑटो पलटने से चार जख्मी
नूरसराय-थरथरी मार्ग पर रविवार को थाना क्षेत्र के वृजपुर गांव स्थित पेट्रोल पंप के समीप ऑटो पलटने से चार यात्री जख्मी हो गये। सभी जख्मी को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। ऑटो थरथरी की ओर जा रही थी। जख्मी में कोकलकचक निवासी संतोष कुमार के 12 वर्षीय पुत्री उजाला कुमारी, नोनौरा गांव निवासी संतोष राम के पुत्र कौसल कुमार, मुजफ्फरपुर निवासी सुमित कुमार, कोकलकचक निवासी अशोक यादव की पुत्री विनीता कुमारी शामिल है।