पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bihar Sharif News Hawkers Celebrate Holi In Dainik Bhaskar39s Circulation Office

दैनिक भास्कर के सर्कुलेशन ऑफिस में हॉकरों ने गुलाल लगा मनाई होली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दैनिक भास्कर सर्कुलेशन कार्यालय में अखबार वितरकों के बीच होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें हॉकरों ने साथियों को गुलाल लगा होली की बधाई दी। डीआई राजेन्द्र वर्मा ने कहा कि होली आपसी भाईचारा का पर्व है। दैनिक भास्कर अखबार के माध्यम से समाज को बेहतर संदेश देने का काम किया है। वितरक समर्पित भाव से काम करते हैं। जाड़ा-गर्मी, बरसात की परवाह न करते हुए हॉकर घरों तक अखबार पहुंचाते हैं। इस मौके पर सुजीत कुमार, शंभू पासवान, राजा अंकित, पवन कुमार, गौरव कुमार, रवि शंकर कुमार, अजय कुमार, सत्यम कुमार, अमित कुमार, रामशरण, महेंद्र, रवि, राजू, ओमप्रकाश, अर्जुन सिंह, सुरेश प्रसाद, राजेश कुमार, संजय कुमार, महेश ठाकुर, राजवीर कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे।

दैनिक भास्कर सर्कुलेशन कार्यालय में होली मिलन समारोह में शामिल हॉकर।
खबरें और भी हैं...