- Hindi News
- National
- Silaw News Head Of Husband Beaten Up In Mohanpur Village Of Nalanda For Dyeing Controversy
नालंदा के मोहनपुर गांव में रंग लगाने के विवाद में मुखिया पति की पिटाई
नालंदा थाना क्षेत्र में मोहनपुर गांव में होली के दौरान रंग लगाने को लेकर मुखिया पति एवं गांव के कुछ लोगों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। ग्रामीणों के बीच बचाव के बाद मामला शांत हुआ। इस मामले में कुल फतेहपुर पंचायत के मुखिया आशा देवी के पति दिनेश रजक ने थाना में गांव के ही राजीव कुमार के खिलाफ मारपीट की प्राथमिकी दर्ज करायी है। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष शशिरंजन ने बताया कि मुखिया पति के साथ मारपीट करने की जानकारी के बाद गांव के राजीव कुमार को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया गया।