पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Harnaut News Hernaut Market Situation Hellish Due To Unseasonal Rain It Is Difficult To Walk

बेमौसम बारिश से हरनौत बाजार की स्थिति नारकीय,चलना भी मुिश्कल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शुक्रवार की रात से हो रही बेमौसम बारिश से हरनौत बाजार की स्थिति नारकीय बन गयी है। मेन रोड, बीच बाजार, गोनावां रोड, पटेल नगर, अंबेदकर नगर, आदर्श नगर, शिवाजी नगर के अलावा बाजार से जुड़े प्रत्येक गली-मोहल्ले में रहने वाले परिवार जल जमाव की समस्या का दर्द झेल रहे हैं। जल निकासी के लिये कई मोहल्लों में नाले का निर्माण किया गया। जल निकास बंद होने से लोगों की परेशानी बढ़ गयी है। निकास के मार्ग को कब्जाने की होड़ मची है। नतीजा मकान व दुकान से निकला शौच आदि का गंदा पानी नाले के उपर बह रहा है। इसी बीच अच्छी बारिश हो गई तो वह गंदा पानी अगल-बगल के पुराने नीची पहुंच वाले घरों में घुस गया है। बाजार निवासी संतोष सिंह, प्रभाकर गुप्ता, सुमन ठाकुर, प्रकाश कुमार आदि ने बताया कि बीच बाजार से चंडी रोड तक पईन में जल निकास का मार्ग बना था। इससे लोहरा-फलहनवां तक पईन के माध्यम से सबनहुआ नदी के अलावा घरों से बहा बेकार पानी पहुंचता था। इससे खेतों के पटवन में भी सुविधा होती थी। वर्तमान में जल निकास के मार्गों पर अवैध कब्जा के कारण बाजार से बाहर भी पानी नहीं निकल पाता है। इससे सबसे ज्यादा परेशानी पुराने बने मकानों में रहने वाले परिवारों को होती है। संडास आदि की गंदगी जब आसपास तैरती दिखती है तो आदमी का मन भी मैला हो जाता है।

इस्लामपुर | बारिश से कीचड़मय हुई सड़क


शुक्रवार की रात से हो रही बेमौसम बारिश ने नगर पंचायत के सफाई व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। बारिश के कारण स्थानीय बाजार में नाला का पानी सड़क पर बह रहा है। थाना के पास सड़क कीचड़मय हो गया है। जिसके कारण पैदल आने जाने वालों को परेशानी हो रही है। नगर पंचायत अध्यक्ष के घर के समाने सड़क पर गंदगी फैला है। गंदगी के कारण लोगों में संक्रामण बीमारी फैलने की आशंका बनी है। इसलिए लोगों बचने की जरुरत है।

इनसे भी हैं शिकायतें : बाजार निवासी चंदन, राजू, बबलू, कौशल, विपीन, अमित, रंजीत आदि ने कहा कि समस्याएं अपनी पैदा की गई हैं। जिसके लिये बार-बार सीएम का गृह क्षेत्र का राग अलापते हैं। कुछ वर्ष पहले जब बीच बाजार में नाला का निर्माण कराया जा रहा था उस वक्त निर्माण कार्य में बेहतर सलाह और सहयोग की जगह हमारी पहुंच में सटाकर मत बनाओ कि बात कह मुंह मोड़ लेते थे। पटेल नगर व आदर्श नगर में जलनिकास की योजना निजी स्वार्थ की भेंट चढ़ गई। गोनावां रोड में वरीय अधिकारियों की पहल पर नाला का निर्माण कराया गया। आज उसका उपयोग जलनिकास के लिये कम कूड़ेदान के रुप में ज्यादा किया जाता है। ऐसे में पानी का निकास कैसे होगा।


हरनौत बाजार के शिवाजी नगर में घर के अंदर जमा पानी

क्या है समस्या की मूल वजह : बाजार में घरों के अगल- बगल एक ईंच तक जमीन नहीं छोड़ी गई है। यही नहीं, अपनी तत्काल जरूरत को ध्यान में रखकर लोगों ने जलनिकास के संसाधनों पर दीवार लगाकर कहीं एक कमरा, तो कहीं किचेन और कहीं शौचालय तक बना लिया है। देखा-देखी में दस से बारह फीट चौड़े पईन की स्थिति एक नाली से भी बदतर हो गई है। निकास का मार्ग बंद होना ही कारण है कि बाजार से लगे गांव के लोग फसल के डूबने की बात कह बचे निकास के मार्ग को भी बंद कर देते हैं। इससे मेन रोड से पुरब लगभग सभी मोहल्लों में सालों भर जलजमाव की स्थिति बनी रहती है।


मच्छरों का फैला है प्रकोप : जलजमाव व गंदगी के कारण बाजार में मच्छरों का प्रकोप महामारी का रूप ले चुका है। खासकर बच्चों में गंदगी व मच्छरों के काटने से उनके शरीर में पित्ती उछलने व सर्दी-बुखार की समस्या गंभीर होती जा रही है।

बोले अधिकारी

बाजार में मकानों को गैरजिम्मेदाराना ढंग से बनाई गई है। निजी स्वार्थवश पूरे इलाके को जलजमाव की समस्या में झोंक दिया गया है। इससे निजात के लिये व बेकार पानी को सदुपयोग के लिये बड़े प्रोजेक्ट की जरूरत है। इसके लिये वरीय अधिकारियों से विचार- विमर्श करके जमीन चिन्हित किया जा रहा है।
अखिलेश चौधरी, सीओ
खबरें और भी हैं...