पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Hilsa News Hilsa Police Station In Protest Against The Fight Demanding Action Against Businessmen

मारपीट के विरोध में हिलसा थाने का घेराव, धंधेबाजों पर कार्रवाई की मांग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहर के दक्षिणी कोइरी टोला स्थित बगीचे में शराबियों द्वारा लोगों के साथ मारपीट किए जाने के विरोध में आक्रोशित लोगों ने थाना का घेराव किया। थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार कोयरी टोला से ठीक सामने बगीचे में शराब बेचा जा रहा है। यहां शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है। आये दिन शराबियों के हरकत से महिलाएं परेशान हैं। इतना ही नहीं बिना मतलब के लोगों को पीटा जा रहा है। शराबियों द्वारा फतवा जारी कर जान मारने की धमकी दी गयी है। 2 दिन पूर्व शराबियों के द्वारा एक लड़की के साथ अश्लील हरकत की गयी। लोक लाज बचाने के लिए थाना में सूचना नहीं दी गयी। मोहल्ले के कुछ लोगों ने विरोध किया तो मारपीट कर दिया। इसके विरोध में आक्रोशित लोगों ने थाने का घेराव किया। आवेदन देकर शराब धंधेबाजों पर कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष सुरेश प्रसाद ने कहा कि कार्रवाई के लिए पुलिस पदाधिकारी को भेजा गया है। आक्रोशित लोगों ने कहा कि अगर पुलिस कार्रवाई नहीं करती है तो मोहल्ले के लोग ही कार्रवाई करने के लिए सक्षम है। इसके लिए मोहल्ले के लोगों ने बैठक भी की है।

खबरें और भी हैं...