पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

छायी रही होली की खुमारी, सड़कों पर रहा सन्नाटा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होली के दूसरे दिन भी एनएच से लेकर शहर की सड़कों पर विरानगी छायी रही। लोग होली की खुमारी में थककर घर से काफी कम निकले। सड़क पर काफी कम वाहनों का परिचालन दिखा। शहर के बाजारों में भी सन्नाटा पसरा रहा। कुछ दुकानों को छोड़कर अधिकांश दुकानें बंद रही। पुलपर, सोहसराय, महलपर, खंदकपर, बाजार समिति आदि जगहों पर सभी दुकानें बंद रही। शहर में सड़कों पर विरानगी छायी रही। कहीं कहीं दोपहर बाद होली के रंग में डूबे कुछ लोग दिख रहे थे। कुछ जगहों पर मटका होली का आयोजन हुआ।

बच्चों ने खेली क्रिकेट

रांची रोड को छोड़कर शहर के प्रमुख सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। बच्चों ने जमकर लुफ्त उठाया। कुछ जगहों पर बच्चे सड़क पर ही क्रिकेट खेलते नजर आए। बिना रोक-टोक के लम्बे-लम्बे चौका-छक्का लगा रहे थे। बच्चों ने खेलकर ही होली की खुमारी उतारी।

यात्रियों को हुई परेशानी

शहर से लेकर एनएच तक गाड़ियों का परिचालन नहीं के बराबर हुआ। हालांकि कुछ ऑटो का परिचालन हुआ। यात्री स्टैंड तक जा रहे थे लेकिन गाड़ी नहीं मिलने के बाद वापस लौट रहे थे। कारगिल बस स्टैंड, रामचन्द्रपुर स्टैंड में कम वाहन दिखे। यात्री गाड़ी के इंतजार में लोग इधर-उधर भटकते नजर आये। देवीसराय चौराहा पर भी लोग गाड़ी का इंतजार करते दिखे। हालांकि नजदीक सफर के लिए कुछ ऑटो चल रहा था लेकिन दूर जाने वालों के लिए काफी परेशानी हो रही थी।

खबरें और भी हैं...