होली मिलन समारोह में खूब उडे़ रंग- गुलाल
बिंद : जदयू नेता सह जिला पार्षद विपिन चौधरी के नेतृत्व में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में सांसद कौशलेन्द्र कुमार, नरेन्द्र मोदी विकास मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद कुमार विद्यार्थी शामिल हुए। इस मौके पर सांसद श्री कुमार ने कहा कि इस तरह के आयोजन से लोगों भाईचारा बढता है। लोगों के बीच कटुता दूर होती है। उपस्थित लोगों ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। इस मौके पर भाजपा नेता डा. आशुतोष कुमार, अरविंद पटेल, मुन्ना कुमार, जदयू नेता अरूण कुमार, मुखिया रजनीश कुमार, मुन्ना कुमार, प्रमुख पति सुनील कुमार, ललित महतो आदि उपस्थित थे।