पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nursray News In Daruara Village Of Noorsarai Drainage Water Is Stored In The Fields Of Dozens Of Farmers There Is No Drain

नूरसराय के दरूआरा गांव में दर्जनों किसानों के खेतों में जमा है नाली का पानी, नहीं है निकास

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

योजनाबद्ध तरीके से विकास के कार्यक्रम को लागू नहीं करने का दुपरिणाम नूरसराय प्रखंड के दरूआरा गांव में देखने को मिल रहा है। दर्जनों किसानों के खेत में नाली का पानी जमा है। पानी के निकास की कोई व्यवस्था नहीं है। लेकिन इस ओर किसी का ध्यान नहीं है। गांव के वार्ड नम्बर 4 में पानी टंकी के समीप और शिव मंदिर के समीप के किसान परेशान हैं। इनकी खेती प्रभावित हो रही है। कई बीघा खेत में आधा से एक फीट तक पानी जमा है।

चार माह से हो रही परेशानी


स्थानीय किसान दिनेश प्रसाद, अरविंद प्रसाद, आशुतोष कुमार, कपिल प्रसाद, बैजु प्रसाद, प्रियरंजन, कैलाश प्रसाद, गोपाल प्रसाद, संत प्रसाद, दामोदर प्रसाद, शंभू प्रसाद, लाला कुमार, राजकुमार, मधुसूदन प्रसाद, उमेश प्रसाद, अरविंद प्रसाद, रामप्रवेश आदि ने बताया कि करीब चार माह से नाली का पानी जमा है। पानी के निकास की व्यवस्था किये बिना गांव में नाली बना दिया गया है। पूरे गांव के नाली का पानी इनके खेतों में गिरता है। अब तो नाली के गंदे पानी से बदबू भी हो रही है। पानी में काई के साथ-साथ बड़ा-बड़ा घास उग आया है।


फसल को हो रहा नुकसान : किसानों ने बताया कि कुछ खेतों में गेहूं और आलू की फसल थी। पानी से सब बर्बाद हो गया। अर्जुन प्रसाद का निजी तालाब भी नाली के पानी से भर गया है। परशुराम के खेत में बना शौचालय चारों ओर गंदे पानी से घिर गया है। किसानों ने कहा कि उपजाऊ जमीन की खेत परती पड़ी है। कई बार मुखिया से गुहार लगायी गयी है लेकिन कोई निदान नहीं मिला। बीडीओ व सीओ को भी मौखिक रूप से जानकारी दी गयी है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। दो-चार कट्‌ठे वाले किसान तो भूमिहीन हो गये हैं। बीडीओ राहुल कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की समस्या का जल्द समाधान किया जायेगा।
खबरें और भी हैं...