पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Hilsa News In Hilsa Miscreants Beat Up The Groom39s Uncle Who Was Involved In The Procession Four Arrested

हिलसा में बदमाशों ने बारात में शामिल दूल्हे के चाचा को पीट-पीटकर मार डाला, चार गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हिलसा थाना अंतर्गत मीना बाजार गांव के समीप शनिवार की रात मामूली विवाद में बदमाशों ने बारातियों को दौड़ा दौड़ाकर पीटा। इस दौरान बारात में शामिल दूल्हे के शिक्षक चाचा की पीट पीटकर बदमाशों ने जान ले ली। करीब आधे घंटे के इस वारदात के दौरान पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। ऑटो चालक से विवाद के बाद बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। मृतक इस्लामपुर थाना क्षेत्र के मिल्की-महुआरी गांव निवासी जितेंद्र कुमार यादव वैशाली के हाजीपुर में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। बारात हिलसा के सैदनपुर गांव जा रही थी। अन्य बारातियों ने वाहन में छिपकर और भागकर अपनी जान बचाई। मारपीट में अजय कुमार, राकेश कुमार, राहुल कुमार समेत अन्य बाराती जख्मी हुए हैं। जिनका इलाज अस्पताल में कराया गया। ऑटो ने बारातियों की कार में टक्कर मार दी थी। जिसके बाद ऑटो चालक और बारातियों का विवाद होने लगा। चालक ने मौके पर अपने सहयोगियों को बुला लिया और बारातियों की रॉड व लाठी से पिटाई करने लगे। हत्या की भनक पाकर थानाध्यक्ष, दारोगा अशोक कुमार, कृष्ण कुमार राय खुर्शीद आलम, एएसआई सुबोध कुमार मौके आकर ऑटो चालक समेत चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले गई।

खुशियां बदली मातम में | चीत्कार के बीच हुई शादी

दूल्हे के चाचा की हत्या के बाद वर-वधू पक्ष में शोक की लहर दौड़ गई। शादी की तैयारी पूरी कर ली गई थी। सैदनपुर गांव में लोग बारात आने का इंतेजार कर रहे थे। उसी बीच ने घटना की जानकारी हुई। तब सैदनपुर के दर्जनों लोग हिलसा अस्पताल पहुंच गए। शोक के कारण दूल्हा शादी को राजी नहीं था। वधू पक्ष ने आरजू मिन्नत कर उसे शादी के लिए मनाया। इसके बाद परिवार की चीत्कार के बीच शादी की रस्म अदायगी की गई।


सामान की रखवाली कर रहे थे शिक्षक ऑटो चालक के दर्जनभर सहयोगी लाठी-रॉड ले आकर बारातियों पर टूट पड़े। बदमाश बारातियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीट रहे थे। कुछ बाराती वाहनों में छिप गए तो कुछ भाग निकले। जितेंद्र कार में रखे सामानों की रखवाली करते रह गए। जिन्हें बदमाशों ने पकड़ लिया और लाठी-रॉड से उनकी पिटाई करने लगे। जख्मी जितेंद्र को अनुमंडलीय अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।


इसलामपुर में सजा हुआ घर।

भट्ट बिगहा गांव से आये लोगों ने ली जान

अधिवक्ता शिव शंकर प्रसाद यादव के पुत्री की शादी मिल्की-महुआरी निवासी अनिल कुमार से हो रही थी। हिलसा में मीना बाजार के समीप बारातियों की कार में ऑटो में टक्कर मार दी। आक्रोशित हो बाराती ऑटो चालक को पकड़ उससे हर्जाना की मांग करते हुए वाहन की चाबी छीन ली। हंगामा बढ़ने पर चालक ने भट्‌ट बिगहा गांव से अपने दर्जनों सहयोगियों को बुला लिया और हमला कर दिया।

शिक्षक की हत्या से परिवार में कोहराम

वैशाली जिला के हाजीपुर के हाई स्कूल चकसिकंदर में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। मौत के बाद गांव में परिवार की दहाड़ गूंज रही थी। प|ी व दो पुत्र शव से लिपटकर दहाड़े मार रहे थे। पुत्र राकेश और राहुल ने बताया कि उनकी आंखों के सामने बदमाश पिता की पिटाई कर रहे थे। पिता बदमाशों से जान की भीख मांगते रहे, उन्हें रहम नहीं आया।

10 बदमाशों पर प्राथमिकी छापेमारी जारी: थानाध्यक्ष सुरेश प्रसाद ने बताया कि मृतक के साला अजय कुमार ने घटना की एफआईआर दर्ज कराई है। तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र के सालेपुर निवासी ऑटो चालक सुजीत कुमार पांडेय, भट्‌ट बिगहा निवासी कृष्णा प्रसाद, प्रशांत कुमार और प्रकाश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। फरार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

जितेंद्र कुमार यादव वैशाली के हाजीपुर में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे

इस्लामपुर में बैठी गमगीन परिजन।
खबरें और भी हैं...