पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Hilsa News In Hilsa Thieves Broke The Lock Of The House And Looted Millions Of Goods Including Cash

हिलसा में चोरों ने घर का ताला तोड़ नकद सहित लाखों का माल उड़ाया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पुलिस की रात्रि गश्ती व्यवस्था को चुनौती देते हुए अज्ञात चोरों ने थाना क्षेत्र के योगीपुर रोड स्थित सेवानिवृत्त प्राध्यापक प्रोफेसर राम प्रवेश सिंह के मकान के दरवाजे का ताला तोड़कर पौने दो लाख नगद सहित लाखों के सामान चुरा लिया। घटना मंगलवार के रात की है । प्राप्त जानकारी के मुताबिक हिलसा थाना क्षेत्र के ब्रह्म स्थान गांव निवासी प्रोफेसर राम प्रवेश सिंह का हिलसा के योगी पूरब रोड में मकान है। जिसमें उनके अलावा थरथरी थाना के बड़ी छरियारी निवासी अमरेंद्र कुमार किराएदार के रूप में रह रहे हैं । होली के मौके पर मकान मालिक समेत सभी किराएदार अपने गांव गए हुए थे। इस बीच चोरों ने घर का ताला तोड़कर तकरीबन पौने दो लाख रुपये समेत जेवर एवं अन्य सामान की चोरी कर ली । पीड़ित के मुताबिक करीब नगद सहित करीब 12-13 के सामान की चोरी हुई है। घटना की जानकारी बुधवार की संध्या हुई जब मकान मालिक और किराएदार होली पर्व मना कर वापस लौटे। मकान का ताला टूटा देख सभी के होश उड़ गए। सन्न रह गए। घर के अंदर का नजारा ही बदला हुआ था। चोरों ने कमरों का ताला तोड़ने के साथ स्टोरवेल का भी ताला तोड़ दिया था। किराएदार अमरेंद्र कुमार के अनुसार चोरों ने स्टोरवेल एवं गोदरेज का लॉकर तोड़कर तकरीबन सात लाख रुपये का जेवर एवं पौने दो लाख रुपया नगद की चोरी की है। वह थरथरी बाजार में क्लीनिक चलाते हैं। मकान मालिक के अनुसार उनके यहां से भी करीब 5- 6 लाख रुपए का जेवर एवं अन्य सामान की चोरी हुई है। अमरेंद्र कुमार ने बताया कि हिलसा थाने में अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया गया है। इसी प्रकार एक शिक्षण संस्थान के भी दरवाजे का ताला तोड़कर हजारों के संपत्ति की चोरी हुई है।

खबरें और भी हैं...