- Hindi News
- National
- Bihar Sharif News In Makanpur Village The Old Man Was Run Over And Beaten
मकनपुर गांव में बुजुर्ग को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
नूरसराय थाना अंतर्गत मकनपुर गांव में गुरुवार को बदमाशों ने बुजुर्ग को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। बीच-बचाव करने पर एक युवक को भी जख्मी कर दिया गया। जख्मी बुजुर्ग कृष महतो और प्रमोद कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जख्मी बुजुर्ग ने बताया कि गांव के कुछ बदमाश अक्सर शराब पीकर हंगामा करते हैं। घर के समीप हंगामा करने से मना करने पर बदमाशों ने मारपीट की।
कायमपुर गांव में शराबियों ने दो युवकों को पीटा
बिहारशरीफ| रहुई थाना अंतर्गत कायुमपुर गांव में गुरुवार को घर के समीप हंगामा करने से मना करने पर शराबियों ने मारपीट कर दो युवकों को जख्मी कर दिया। जख्मी विकास कुमार और पप्पू कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद पप्पू को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया।
दो पक्ष भिड़े, रोड़ेबाजी
बिहारशरीफ। दीपनगर थाना अंतर्गत शाम नगर गांव में गुरुवार को दुकानदार द्वारा उधार नहीं देने पर दो पक्षों में भिड़ंत हो गई। दोनों पक्ष के लोग एक-दूसरे पर रोड़ेबाजी करने लगे। घटना में आधा दर्जन लोग जख्मी हुए। जख्मी संगीता देवी, श्याम मालाकार, जितेंद्र मालाकार, सुनील कुमार समेत अन्य को भर्ती कराया।