- Hindi News
- National
- Bihar Sharif News Incident On Protest Against Abuses Police Registering Case And Taking Action
गाली-गलौज के विरोध पर घटना, केस दर्ज कर कार्रवाई में जुटी पुलिस
नगर थाना अंतर्गत गढ़पर-पाकड़ पेड़ मोहल्ले में गुरुवार को पहले तो बदमाशों ने दरवाजे पर आकर मनमानी की फिर गाली-गलौज का जब विरोध किया गया तो दो बदमाशों ने विधवा को जमीन पर पटककर, बेरहमी से उनकी पिटाई कर दी। महिला बचाने की गुहार लगाती रही। पीड़िता स्व. राजकुमार महतो की प|ी मंजू देवी ने घटना की एफआईआर शुक्रवार को थाने में दर्ज कराई। जिसमें पड़ोसी रामनाथ प्रसाद के पुत्र कन्हैया कुमार और संजय कुमार के पुत्र राजा कुमार को आरोपित किया गया है।
आरोपों में महिला ने बताया है कि वह दरवाजे पर बैठी थीं। उसी दौरान दोनों बदमाश नशे में धुत हो आ गए और दरवाजा पर थूक फेंकते हुए फोन पर अश्लील गालियां दे रहे थे। महिला ने घर के समीप गाली देने से मना किया तो बदमाशों ने महिला की पिटाई करनी शुरू कर दी। बदमाश महिला के बाल पकड़ घसीटते हुए लात-घूंसों से उन्हें पीट रहा था। शोर सुन मोहल्लेवासी जमा हुए तो बदमाश भाग निकले। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि पुलिस बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई में जुट गई है।