पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

28 तक सात निश्चय का कार्य पूरा करने का निर्देश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रखंड कार्यालय के सभागार भवन में सभी वार्ड सदस्य, अावास सहायक और मुखिया के साथ बीडीओ सूरज कुमार ने बैठक की। बैठक में सभी वार्ड सदस्य को निर्देश दिया गया कि सात निश्चय के तहत नली-गली और नल-जल का कार्य को 28 मार्च तक पूरा कर लें। उन्होंने कहा कि जिस वार्ड में कार्य पूर्ण हो चुका है उसका अभिलेख पंचायत कार्यालय में जमा करायें। आवास सहायकों को प्रधानमंत्री आवास के लाभुक को नामांकित कर आवास योजना का लाभ देने को कहा गया। बीडीओ ने बताया कि अनुपस्थिति वार्ड सदस्य से स्पष्टीकरण पूछा गया है। उन्होंने बताया कि सभी 72 वार्ड में सिर्फ 4 या 5 वार्ड को छोड़कर गली-नली और नल जल का कार्य संतोषजनक है। इस मौके पर प्रखंड पंचायत पदाधिकारी रघुनंदन प्रसाद, अविनाश कुमार, नीरज कुमार, मुखिया चैम्पियन यादव, उमेश राउत, नीलम कुमारी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...