पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

इंटरमीडिएट की कॉपियों का मूल्यांकन हुआ पूरा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंटर परीक्षा की कॉपी मूल्यांकन का कार्य शनिवार को समाप्त हो गया। अंतिम दिन 4796 कॉपियों की जांच की गई। विदित हो कि 26 फरवरी से इंटर की कॉपी जांच हो रही है। होली के कारण कॉपी जांच में देरी हुई। कॉपी जांच की गति तेज करने के लिए अंतिम समय में प्लस 2 के अतिथि शिक्षकों को लगाया गया था। कॉपी जांच को समय से पूरा कराने के लिए निदेशक को अतिरिक्त परीक्षकों को लगाने को कहा गया था। जिसके बाद अतिरिक्त परीक्षकों को लगाकर मूल्यांकन कार्य को पूरा करा लिया गया है। डीईओ मनोज कुमार ने बताया कि जिले में पांच केन्द्र पर इंटर परीक्षा की कॉपियों की जांच की गई। जिसमें 290553 कॉपियों की जांच की गई। उन्होने बताया कि सोगरा कॉलेज,किसान कॉलेज और आदर्श हाई स्कूल मूल्यांकन केंद्र पर पूर्व में ही कॉपी जांच का कार्य पूरा हो गया था। उन्होने बताया कि शनिवार को नेशनल हाई स्कूल में 3500 और नालंदा कॉलेज में 1296 कॉपियों की जांच की गई।

किस केंद्र पर कितनी कॉपी की जांच हुई

मूल्यांकन केंद्र जांच कॉपी

नेशनल हाई स्कूल 56614

आदर्श हाई स्कूल 65109

नालंदा कॉलेज 61754

किसान कॉलेज 55715

सोगरा कॉलेज 51361
खबरें और भी हैं...