पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nursray News Jeep Hit From Behind In A Standing Lorry In Noorsarai 22 Injured

नूरसराय में खड़ी लॉरी में पीछे से जीप ने मार दी टक्कर, 22 बाराती जख्मी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नूरसराय थाना अंतर्गत जयप्रकाशपुर-भेड़िया गांव के समीप रविवार की सुबह बारातियों से भरी जीप सड़क किनारे खड़े ट्रक लॉरी से टकरा गई। घटना में जीप सवार 22 बाराती जख्मी हो गए। जिनका इलाज चंडी व नूरसराय अस्पताल में कराया गया है। इनमें से दो को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। बाराती शादी के बाद सोहसराय से हरनौत थाना क्षेत्र के सोराडीह गांव लौट रहे थे। उसी दौरान घटना हुई।

सोराडीह गांव निवासी रामप्रवेश साव के पुत्र की शादी शनिवार की रात सोहसराय सूर्य मंदिर के समीप हुई थी। शादी के बाद सुबह में बाराती सोराडीह लौट रहे थे। जयप्रकाशपुर-भेड़िया गांव के पास पहुंचते ही अनियंत्रित जीप सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। घटना के बाद मौके पर सवारों की चीख-पुकार गूंज रही थी। ग्रामीणों ने जख्मी को निकाला। पुलिस के सहयोग से ग्रामीण जख्मी को इलाज के लिए अस्पताल लेकर आएं।

दो पटना रेफर, अन्य चंडी अस्पताल में भर्ती

सोराडीह निवासी रामप्रवेश साव, कृष्णा साव, जानकी देवी, सुगम कुमार, पूनम देवी, रामसखी देवी, नंदनी कुमारी, वसंती देवी, चंडी थाना क्षेत्र के लालगंज गांव निवासी पूनम देवी का इलाज नूरसराय अस्पताल में कराया गया। सोराडीह गांव के रिंकू देवी, फूला देवी, कमला देवी, कंचन देवी, रिंकी कुमारी, मुन्ना कुमार, संध्या कुमारी, विभा देवी, संगीता देवी, अंशु कुमारी, खुशी कुमारी, तारा देवी, मुस्कान कुमारी का इलाज चंडी अस्पताल में किया गया। रामप्रवेश व कृष्णा साव को पटना रेफर किया गया है।
खबरें और भी हैं...