पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पैदल चलना मुश्किल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बीते 36 घंटे से हो रही लगातार बारिश ने जन जीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। शुक्रवार की शाम से हो रही बारिश के कारण शहर के कई गलियों की स्थिति नारकीय बन गयी है। बारिश के कारण सदर अस्पताल से लेकर सरकारी कार्यालय में सन्नाटा पसरा रहा। अधिकांश दुकानें 11 बजे के बाद खुली। लोग अपने घरों में दुबके रहे। सदर अस्पताल से लेकर सरकारी कार्यालयों में भी सन्नाटा पसरा रहा। पदाधिकारी एवं कर्मचारी को छोड़ आम लोग काफी कम संख्या में पहुंचे। बारिश के कारण पैदल चलना मुश्किल हो रहा था। वाहनों का परिचालन भी कम हुआ। सड़क किनारे लगने वाली अधिकांश दुकाने बंद रही। सरकारी आदेश के बावजूद भी कुछ विद्यालय खुला रहने के कारण अभिभावक अपने बच्चे को स्कूल पहुंचा रहे थे। बारिश के कारण सदर अस्पताल में भी काफी कम संख्या में मरीज पहुंचे। निबंधन काउंटर, ओपीडी, इमरजेंसी में सन्नाटा पसरा रहा। शनिवार को मात्र 10 प्रतिशत ही मरीज इलाज कराने आये। प्रति दिन 5-6 सौ के जगह दोपहर 1:30 तक मात्र 70 लोग ही निबंधन करा पाए थे। ओपीडी के बाहर लगने वाला मरीजों के भीड़ के जगह गेट पर सिर्फ गार्ड तैनात था। इमरजेंसी में भी मरीज नहीं थे।

प्रखंड कार्यालय में पसरा रहा सन्नाटा

बिहरशरीफ प्रखंड कार्यालय में भी बारिश के कारण सन्नाटा पसरा रहा। दिनभर चहल-पहल रहने वाला परिसर में नहीं के बराबर लोग पहुंचे। जाति, आय, निवास व अन्य प्रमाण पत्र के लिए निबंधन काउंटर खाली था। शनिवार को मात्र 10 प्रतिशत ही निबंधन कराने पहुंचे थे। प्रति दिन 400 के जगह मात्र 40 लोग ही आवेदन करने पहुंचे थे। लगातार हो रही बारिश के कारण लोगों का निकलना मुिश्कल है। बारिश के कारण शहर के कुछ गलियां कीचड़ पसर गया। रामचन्द्रपुर के शिवपुरी मुहल्ला, पटेलनगर के गलियों में पानी और कीचड़ के कारण पैदल चलना मुश्किल हो रहा था। पटेलनगर में मकान बनाने के दौरान खुदाई की निकाली गई मिट्‌टी रोड पर डाल दिया गया है। जिसके कारण आने-जाने में लोगों को परेशानी हो रही है। वहीं नाला रोड से डिवाईन लाईट स्कूल जाने वाली सड़क पर भी पानी और मिट्‌टी भरा रहने के कारण नारकीय स्थिति बनी है। नाला साफ नहीं होने एवं सही निकास नहीं होने के कारण आए दिन भी इन गलियों की स्थिति नारकीय बनी रहती है।

बारिश से शहर के शिवपुरी मोहल्ला में जमा पानी।
खबरें और भी हैं...