पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bihar Sharif News Marital Introduction Ceremony And International Conference Will Be Held On March 17

17 मार्च को होगा वैवाहिक परिचय समारोह एवं अन्तरराष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आगामी 17 मार्च को मघड़ा में आयोजित होने वाली शीतलाष्टमी मेला के अवसर पर कान्य कुब्ज वैश्य हलवाई महासभा द्वारा वैवाहिक परिचय समारोह एवं एवं अन्तर्राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर गुरूवार को अम्बेर स्थिति स्व. राधे लाल हलवाई स्मृति भवन में बिहार प्रदेश कान्य कुब्ज वैश्य हलवाई महासभा की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता महासभा के अध्यक्ष त्रिभुवन कुमार ने की। उन्होने बताया कि वैवाहिक परिचय समारोह एवं अन्तर्राष्ट्रीय महासम्मेलन में देश के विभिन्न हिस्सों के अलावे पड़ोसी मुल्क नेपाल से भी हलवाई समाज के लोगों को आमंत्रित किया गया है ताकि हमारे समाज का पड़ोसी देश में रह रहे समाज के लोगों के साथ भी संबंध स्थापित हो सके। प्रदेश अध्यक्ष पारसनाथ गुप्ता ने बताया कि यह आयोजन विगत 150 सालों से होता आ रहा है और अब तक 7 हजार से अधिक शादी हुई है। इस मौके पर प्रधान महासचिव राज गुप्ता, महिला अध्यक्ष सुनीता गुप्ता, सोनी देवी, नीलम देवी, सुधीर कुमार, धमेन्द्र कुमार, ऋषभ कुमार, चन्दन कुमार, जितेन्द्र कुमार, गोपाल कुमार, मिथलेश कुमार, नरेश प्रसाद, राहुल कुमार, उत्तम लाल गुप्ता, जितेन्द्र कुमार, कुंदन कुमार आदि उपस्थित थे।

बैठक में शामिल लोग।
खबरें और भी हैं...