पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

विवाहिता को मार- पीटकर ससुराल से निकाल दिया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हिलसा थाना क्षेत्र के वरखंधा गांव में एक विवाहिता ससुराल पहुंची तो ससुराल वालों ने मार-पीटकर घर से निकाल दिया। घटना शुक्रवार की है। करायपरसुराय थाना क्षेत्र के रूपसपुर गांव निवासी साहेब प्रसाद की पुत्री गौरी कुमारी की शादी हिलसा थाना क्षेत्र के गंगा प्रसाद यादव के पुत्र टूशन यादव के साथ करीब 5 वर्ष पूर्व बुढ़वा महादेव मंदिर में हुई थी। इसी समय एक ही मंडप पर साहेब प्रसाद के पुत्र शंकर कुमार की शादी गंगा प्रसाद यादव के पुत्री रेवी कुमारी के साथ हुई थी। गंगा प्रसाद अपनी पुत्री रेवी कुमारी को ससुराल रूपसपुर गांव नहीं जाने देता तो दूसरी ओर साहेब प्रसाद के पुत्री गौरी कुमारी को ससुराल नहीं चढ़ने दिया जा रहा है। गौरी कुमारी वरखंधा अपने ससुराल पहुंची थी जहां निकाल दिया। इस संबंध में गौरी कुमारी अपने पति, सास, ससुर के खिलाफ थाना में आवेदन दिया है।

खबरें और भी हैं...