थरथरी में बैठक, सात निश्चय कार्य की समीक्षा
मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना को लेकर मुखिया, पंचायत सचिव व पदाधिकारियों के साथ बीडीओ तरुण कुमार ने बैठक की। बैठक में बीडीओ ने बताया कि योजना मद में प्रथम किस्त की 60 फीसदी भेजी गयी है। कार्य से संबंधित योजना पंजीकरण, अभिलेख, सहित वैधानिक प्रक्रिया की समीक्षा की गई। बीडीओ ने कहा कि नाली गली योजना से संबंधित अभिलेख को कम्प्यूटर में अपलोड कराने की जिम्मेदारी कार्यपालक सहायक, पंचायत सचिव, वार्ड सदस्य व वार्ड सचिव दी। जेई संतोष कुमार को कार्य की गुणवत्ता जांच 15 दिनों में पूरा कर लेने को कहा। इस मौके पर मुखिया राजदेव प्रसाद, युगेश्वर कुमार, रंजीत यादव, कमलेश पासवान, बेचन प्रसाद, शिव कुमार प्रसाद, आनंद देव, राजेन्द्र रजक आदि उपस्थित थे।