डीएम को सौंपा मांगों का ज्ञापन
अखिल भारतवर्षीय चन्द्रवंशी क्षत्रिय महासभा द्वारा कोरोना वायरस को लेकर जारी एडवाइजरी को देखते हुए शनिवार को अस्पताल चौराहे पर आयोजित धरना को स्थगित कर दिया गया। हालांकि चन्द्रवंशी समाज के नेताओं ने डीएम को सात सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा। जिसमें हिलसा के फेंकन राम चन्द्रवंशी के हत्यारों पर कार्रवाई, राजगीर में नाबालिग दुष्कर्म के मामले में पुलिसिया कार्रवाई का नहीं होना, चंडी के माधोपुर में दबंगों द्वारा रास्ता रोकना जैसी मांगें शामिल थी। साथ ही समाज के नेताओं ने बैठक कर आगामी 12 अप्रैल को पटना में धरना देने का निर्णय लिया। इस मौके पर भागवत प्रसाद चन्द्रवंशी, जेपी चन्द्रवंशी, मिलन सिंह, श्याम किशोर भारती, नागेन्द्र सिन्हा, मंटू चन्द्रवंशी, चुन्नू चन्द्रवंशी, वीरू चन्द्रवंशी, दया सागर, अविनाश कुमार, लालो प्रसाद, राकेश कुमार, देवदत प्रसाद, विश्वजीत चन्द्रवंशी, शिवनंदन प्रसाद, रवि प्रसाद, डा. सुबोध चन्द्रवंशी, सुरेन्द्र प्रसाद, रामाकांत प्रसाद, कौशल कुमार, श्रवण चन्द्रवंशी, रंजन चन्द्रवंशी, भोला राम, वीरेन्द्र प्रसाद, दिलीप राम, उमेश राम, प्रमोद राम आदि उपस्थित थे।