बदमाशों ने युवक को गोली मार किया जख्मी
रहुई थाना अंतर्गत निजांय गांव में मंगलवार को बदमाशों ने गोली मारकर विरेंद्र यादव को जख्मी कर दिया। गोली युवक को मामूली रूप से जख्मी कर निकल गई। जख्मी का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। थानाध्यक्ष स्वराज कुमार ने बताया कि पूर्व के विवाद में घटना को अंजाम दिया गया। जख्मी ने आशीष यादव, रविन्द्र यादव समेत सात को आरोपित किया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।