बदमाशों ने घर में की हजारों की चोरी
बिहारशरीफ | लहेरी थाना अंतर्गत कमरूद्दीन गंज मोहल्ले में बदमाशों ने मंगलवार की रात घर में घुसकर हजारों के संपत्ति की चोरी कर ली। पीड़ित गिरीश कुमार ने एफआईआर का आवेदन थाने में दिया है। आरोपों में बताया गया है कि छत के रास्ते घर में दाखिल हो बदमाश 7 हजार नकदी, मोबाइल समेत अन्य सामान ले गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि जांचोपरांत पुलिस कार्रवाई करेगी।