पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nagrnausa News Model Anganwadi Center Inaugurated In Nagma Village Facility Like Play School

नगमा गांव में मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन, प्ले स्कूल की तरह सुविधा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रखंड के नगमा गांव में मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन बीडीओ रितेश कुमार ने रविवार को किया। केन्द्र उद्घाटन के बाद सीडीपीओ जया कुमारी के नेतृत्व में गोद भराई की रस्म पूरी की गई। इस मौके पर बीडीओ ने कहा कि नगमा आंगनबाड़ी केंद्र को मॉडल केंद्र के रूप में परिवर्तित कर प्राइवेट प्ले स्कूल जैसा बनाया गया है। मॉडल केन्द्र में खेलकूद सामाग्री से लेकर यूनिफार्म, कुर्सी टेबल, किताब, खाने के बर्तन, रसोई गैस आदि रहेंगे। सीडीपीओ ने बताया कि नगमा आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों को अब प्ले स्कूल की तर्ज पर सुविधा मिलेगी। इसे मॉडल आंगनबाड़ी केन्द्र के रूप में विकसित किया गया है। इसके अलावा प्रखंड के मखदुमपुर और केशौरा गांव में मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र बनाया जाएगा। बाल विकास परियोजना पदाधिकारी जया कुमारी ने कहा कि बच्चों को बचपन से देखभाल और शिक्षा के आधार पर मॉडल केंद्र का निर्माण किया गया है। मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र में आकर्षक पेंटिंग से भवन के बाहरी व अंदर के हिस्से की साज-सजावट की गई है। दीवारों को हिंदी-अंग्रेजी वर्णमाला, काउंटिंग के अंक सहित अन्य चित्रों के आकर्षक पेंटिंग से सजाया गया है। फर्श पर ही बड़ा सा लूडो का डाइस बनाया गया है। आधुनिक किचेन का निर्माण कराया गया है। टॉयलेट व हाथ धोने के लिए बेसिन को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...