पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल है नालंदा : राजीव

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व विधायक राजीव रंजन ने कहा कि नालंदा साम्प्रदायिक सौहार्द और सद्भाव की मिसाल है। नालंदा के लोगों से पूरे देश को सीख लेनी चाहिए कि कैसे आपसी एकजुटता के बल पर अफवाहों और दुष्प्रचार का मुकाबला किया जा सकता है। इस बार भी समाज के सभी धर्मों और जातियों के लोग शांतिपूर्ण ढंग से होली मना सांप्रदायिक ताकतों के मंसूबों को तार-तार कर दिया है। भाई से भाई को लड़ाकर अपना उल्लू सीधा करने वाले अवसरवादी दलों को नालंदा के लोगों ने यह संदेश दे दिया है कि यहां उनकी दाल नहीं गलने वाली है। श्री रंजन ने कहा कि वर्तमान समय में जिले की बात करें तो एनडीए सरकार के कामों के कारण यहां के लोगों के बीच सरकार की लोकप्रियता काफी बढ़ी है। जिसके कारण एनडीए यहां काफी मजबूत स्थिति में है। आज अधिकांश घरों में बिजली, पानी, रसोई गैस जैसी सारी सुविधाएं पहुंच चुकी हैं। एनडीए सरकार द्वारा चलाए जा रहे विकास कार्यों में नालंदा काफी आगे है। शिक्षा का क्षेत्र हो या स्वास्थ्य का, महिला सशक्तिकरण का हो या किसानों के विकास का, सरकार ने शोषित, वंचित, दलित, अल्पसंख्यक समेत समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए सराहनीय कार्य किए है।

राजीव रंजन
खबरें और भी हैं...