पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अापसी विवाद में भिड़ गए पड़ोसी, गोलीबारी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

घर में अकेली रही महिला पर पड़ोस की एक महिला ने अभद्र हरकत की दी। जिससे दोनों के बीच जमकर गोलीबारी हुई। दोनों के बीच रोड़े पत्थर भी चले। जिसमें महिला समेत कई लोग जख्मी हो गये। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। घटना हिलसा थाना क्षेत्र के भुडकुर गांव में बुधवार को घटी। गोलीबारी से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। जानकारी के अनुसार हिलसा थाना क्षेत्र के भुड़कुर गांव में रामाशीष केवट की प|ी एवं सिकंदर केवट की प|ी देवंती देवी के बीच मंगलवार की रात टोनाबाजी के सवाल पर विवाद शुरू हो गया। इस सवाल पर बुधवार की सुबह गांव के अरविंद यादव के पुत्र उदय यादव- देवंती देवी के पक्ष में आकर रामाशीष केवट को गाली गलौज करने लगा। इतना ही नहीं गांव के बालगोविंद के पुत्र मंटू कुमार उस रास्ते से गुजर रहा था तो सीआईडी का काम करने का बहाना बनाकर उदय यादव के गुर्गे ने पिस्तौल के बट से मारकर लहूलुहान कर दिया। दहशत फैलाने के लिए जमकर गोलीबारी की। इस घटना में बेबी देवी, मुन्नी देवी, संतोष केवट, मुथु कुमार, अजीत कुमार, जख्मी हो गये। थानाध्यक्ष सुरेश प्रसाद ने बताया कि मामले की जा रही है। इस मामले में आर्म्स एक्ट के तहत उदय यादव एवं उनके गुर्गे पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

खबरें और भी हैं...