- Hindi News
- National
- Hilsa News No Symptoms Of Corona Virus Found In A Patient Admitted To Isolation Ward
आइसोलेशन वार्ड में भर्ती मरीज में कोरोना वायरस के लक्षण नहीं मिले
अनुमंडलीय अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती मरीज में कोरोना वायरस से संक्रमित होने के लक्षण नहीं पाया गया है। उपाधीक्षक डा. राजकिशोर राजू ने इसकी पुष्टि की है। बता दें कि प्रखंड के चिकसौरा थाना क्षेत्र के जमुआरा गांव निवासी ललन प्रसाद यादव के पुत्र रंधीर प्रसाद यादव को लगातार हो रही खांसी से ग्रामीणों ने जिला प्रशासन को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की सूचना दी गई थी। सूचना पाते ही हरकत में आई प्रशासन के निर्देश पर गुरुवार को अनुमंडलीय अस्पताल के डॉक्टरों एवं कर्मियों की टीम ने जमुआरा गांव पहुंचकर उसे अपने साथ अनुमंडलीय अस्पताल ले आई थी और कोरोना वायरस से संक्रमित होने के संदेह के आधार पर हिलसा अवस्थित अनुमंडलीय अस्पताल में बनाए आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया था। सूत्रों के अनुसार वह पहले तमिलनाडु के एक फैक्ट्री में काम करता था। हाल फिलहाल में ही दो-तीन महीने से सासाराम में काम कर रहा था। कल ही वह गांव आया था। लगातार उनको खांसते देख ग्रामीणों ने कोरोना वायरस से संक्रमित होने संदेह के आधार पर जिला प्रशासन को इसकी सूचना दे दी थी। उपाधीक्षक ने बताया कि भर्ती किए गए संदिग्ध मरीज में कोरोना वायरस से संक्रमित होने का कोई लक्षण नहीं पाया गया है। अस्पताल में ही एक्सरे, पैथोलॉजी एवं ब्लड का जांच की गयी। पूर्व में वह यक्ष्मा रोग से ग्रसित था। वायरस से संक्रमण का कोई लक्षण नहीं होने के कारण उसकी जांच के लिए कोई सैंपल नहीं लिया गया है। फिलहाल वह पूरी तरह स्वस्थ है और खांसी की दवा के साथ घर भेज दिया गया है।
बच्चों को बताये गए हाथ धुलाई के तरीके
बिहारशरीफ | स्कूल बंदी की सूचना किसी कारणवश नहीं मिल पाने के कारण कुछ बच्चे शनिवार को भी स्कूल पहुंच रहे थे। जो स्कूल बंद देखकर लौट गये। कुछ निजी स्कूलों में बच्चों और अभिभावकों को कोरोना वायरस के बचाव के प्रति जागरूक कर रवाना किया गया। शहर के धनेश्वर घाट स्थित वात्सल्य विहार प्ले स्कूल में कुछ बच्चे पहुंच गये थे। स्कूल की प्राचार्या डा. रेणु कुमारी ने बच्चों को हाथ धुलाई का तरीका सिखाकर छुट्टी दे दी। साथ ही अभिभावकों को भी कोरोना से बचाव से संबंधित जानकारी दी गयी।
एडवाइजरी के बावजूद बच्चों को लाया गया परिभ्रमण पर : कोरोना को लेकर राज्य सरकार द्वारा एडवाइजरी जारी करने के बावजूद शनिवार को पटना के नौबतपुर के सरकारी स्कूल के बच्चे मुख्यमंत्री परिभ्रमण योजना के तहत नालंदा खंडहर और म्यूजियम घूमते दिखे। न तो किसी ने मास्क पहना था और न ही कोई सावधानी बरती जा रही थी। नालंदा खंडहर शनिवार की शाम खुला रहा। सहायक अधीक्षण पुरातत्वविद शंकर शर्मा ने बताया कि यह केन्द्र सरकार का अंग है और उन्हें कोई आदेश नहीं मिला है। हालांकि सावधानी बरती जा रही है।
परिभ्रमन पर नालन्दा म्यूजिम घूमने आए स्कूली बच्चे।
से संक्रमित होने का कोई लक्षण नहीं पाया गया है। अस्पताल में ही एक्सरे, पैथोलॉजी एवं ब्लड का जांच की गयी। पूर्व में वह यक्ष्मा रोग से ग्रसित था। वायरस से संक्रमण का कोई लक्षण नहीं होने के कारण उसकी जांच के लिए कोई सैंपल नहीं लिया गया है। फिलहाल वह पूरी तरह स्वस्थ है और खांसी की दवा के साथ घर भेज दिया गया है।