एनओयू के कुलपति डॉ. एचएन प्रसाद ने संभाला पदभार
पटना|नालंदा खुला विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति डॉ. एचएन प्रसाद ने शुक्रवार को पदभार संभाल लिया। इसके साथ ही प्रभारी कुलपति डॉ. जीसीआर जायसवाल की विदाई भी हो गई। ज्वाइन करने के साथ ही नए कुलपति डॉ. एचएन प्रसाद ने विश्वविद्यालय के समग्र विकास को प्राथमिकता बताई। उन्होंने कहा कि नालंदा में एनओयू का नया भवन बनना है, जिसके लिए जो भी जरूरी होगा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी ज्वाइन करने के बाद यहां की समस्याओं का भी आकलन कर, जो भी कार्रवाई संभव होगी की जाएगी। इस अवसर पर प्रतिकुलपति प्रो. कृतेश्वर प्रसाद, कुलसचिव डॉ. विजय शंकर राय, कुलसचिव (परीक्षा) डॉ. संजय कुमार, संयुक्त कुलसचिव अमर नाथ पांडेय आदि मौजूद रहे।